हाथरस : 18 शिक्षक, तीन अनुदेशक व शिक्षामित्र मिले गैरहाजिर, वेतन पर रोक
सार
प्राथमिक विद्यालय मीतई में अनुदेशक चंचल कुशवाहा तीन जुलाई और दीपिका पौनिया 22 सितंबर से बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। विकास खंड सहपऊ के नगला रमजू में प्रमोद कुमार शिक्षामित्र, जोगिया नगर में कविता सिंह, शालिनी सिंह अनुदेशक, शिक्षिका कीर्ति राजपाल, शिक्षामित्र शेष कुमारी और अनुमा देवी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सरौठ में बबीता शिक्षामित्र एवं अमित कुमार अनुदेशक अनुपस्थित मिले। इनमें से 18 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों और चंचल कुशवाहा, अनुदेशक का तीन जुलाई से 29 सितंबर तक, दीपिका पौनिया, अनुदेशक का 22 सितंबर से 28 सितंबर तक व योगेंद्र सिंह शिक्षा मित्र का 22 मई से 28 सितंबर तक का वेतन-मानदेय अग्रिम आदेश तक रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन