{"_id":"5f2c46fb8ebc3e3caf681a73","slug":"hathras-17-corona-infected-including-12-policemen-hathras-news-ali2405553141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 12 पुलिसकर्मी सहित 17 निकले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 12 पुलिसकर्मी सहित 17 निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
हाथरस: तरफरा रोड पर सैनिटाइज कराते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। जिले में 12 पुलिसकर्मी सहित 17 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए मुरसान के एल वन अस्पताल में भेज दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इधर, पुलिस लाइन में इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित निकलने से अन्य पुलिसकर्मियों में भी खलबली मच गई है।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में 12 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित निकलने से खलबली मच गई। पुलिस लाइन में नए भर्ती पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा था। प्रशिक्षण के बाद इन सभी नए रिक्रूटों को संबंधित जनपदों में तैनाती के लिए रवाना किया जा रहा था। रवाना करने से पहले सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित निकले हैं। एक साथ इतने पुलिस कर्मियों के संक्रमित निकलने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
पुलिस लाइन को सैनिटाइज कराया गया है। पिछले दिनों तरफरा रोड पर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला था। इसके संपर्क में आने वाले तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। सासनी क्षेत्र में दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए मुरसान के एलवन अस्पताल में भेज दिया गया है। संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है और नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका द्वारा तरफरा रोड पर सैनिटाइजेशन कराया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपनी देखरेख में सैनिटाइजेशन कराया।