फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 16 lakh 99 thousand saplings to be planted in the district today

हाथरस: आज लगाए जाएंगे जिले में 16 लाख 99 हजार पौधे

Sun, 05 Jul 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 16 lakh 99 thousand saplings to be planted in the district today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलेभर में रविवार की सुबह से शाम तक 16 लाख 99 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। 23 विभागों की मदद से सुबह सात बजे पौधरोपण की शुरुआत होगी। वन और अन्य सभी विभाग पौधरोपण की तैयारियों को अंतिम देने में जुटे हुए हैं। आला अफसरों की देखरेख में पौधरोपण की मॉनीटरिंग होगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार का हरियाली पर खासा ध्यान है। इस क्रम में हाथरस सहित पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधों का रोपण होगा। जिसमें नीम, शीशम, कंजी सहित एक दर्जन प्रजातियों के पौधों को जिलेभर में चयनित भूमि पर रोपित किया जाएगा। पौधरोपण में तकनीकी का इस्तेमाल भी किया गया है। पौधरोपण के लिए शासन स्तर से एक एप बनाया गया है। इस एप सभी विभाग पौधरोपण करते हुए फोटो अपलोड करेंगे। कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए अनलॉक टू के प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि पाने वाले लाभार्थी भी इस पौधरोपण में सहभागिता निभाएंगे। किसानों के अलावा प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना आदि के लाभार्थियों द्वारा एक एक सहजन की पौध का वितरण किया जाएगा। पौधरोपण में विभागों के अलावा सामाजिक संस्था, एनसीसी , एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, नौजवान, व्यापारी, स्वयंसेवी संगठनों, जनप्रतिनधियों द्वारा पौधों का रोपण किया किया जाएगा। इस मामले में डीएफओ एके शुक्ला का कहना है कि सुबह सात बजे पौधरोपण की शुरुआत होगी। शाम तक सभी विभागों की मदद से पौधरोपण के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed