फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 16 CCTV cameras installed in Purdilnagar, increased the jawans by dividing them in the sector

हाथरस : पुरदिलनगर में लगे 16 सीसीटीवी कैमरे, सेक्टर में बांटकर बढ़ाए जवान

Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 16 CCTV cameras installed in Purdilnagar, increased the jawans by dividing them in the sector
पुरदिलनगर बाजार में खंभों पर सीसीटीवी कैमरे लगाते कर्मी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पुरदिलनगर बवाल के बाद टाउन एरिया ने जवाहर चौक से हसायन रोड तक 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। कस्बे में सेक्टर स्कीम लागू कर पुलिस बल बढ़ा दिया गया है। मुस्लिम इलाकों में सोमवार को इक्का-दुक्का दुकानें खुली। लोग दुकान खोलने से डर रहे हैं। मुख्य बाजार खुले तो मगर उनमें ग्राहक नदारद नजर आए।
शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों ने बिना अनुमति जुलूस निकालकर पुतला दहन किया था। इस दौरान पुलिस की भीड़ से झड़प हो गई। पथराव भी हुआ। पुलिस ने अब तक इस मामले में 51 लोगों को गिरफ्तार किया है। लगातार कस्बा चौकी पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर घरों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से सैकड़ों की तादाद में नागरिकों ने आसपास के गांवों कस्बे में रिश्तेदारों के यहां शरण ले रखी है। कस्बे के घरों मेें महिलाएं ही रह गई है। इधर, पुलिस प्रशासन लगातार कस्बे में भ्रमण कर लोगों से अपनी दुकानें खोलने का आग्रह कर रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जो लोग बवाल में शामिल नहीं थे उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बवाल के आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है। जो लोग जेल चले गए हैं उनकी संपत्ति जब्ती के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त जो गिरफ्तारी से बच कर भाग गये हैं उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चल सकता है। सरकार से बवाल को लेकर अत्यंत सख्ती के आदेश हैं। इसके अतिरिक्त जो लोग कस्बा पुरदिलनगर के नहीं थे, बवाल कराने में जिनकी मुख्य भूमिका रही उनके विषय में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed