फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 16,776 cases settled in National Lok Adalat

हाथरस : राष्ट्रीय लोक अदालत में 16,776 वादों का हुआ निस्तारण

Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 16,776 cases settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काटकर शुभांरभ करती जिला जज। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश श्रीमती मृदुला कुमार की अध्यक्षता में किया गया। शुरुआत जनपद न्यायाधीश ने फीता काटकर व मां सरस्वती के दीप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। वर्तमान वित्तीय वर्ष की इस द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 16,776 वादों का निस्तारण किया गया
लोक अदालत में 16 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 1,00,34,000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। 51 सिविल वाद, 55 पारिवारिक वाद, 168 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 1,16,000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। धारा 138 एनआई एक्ट के 11 और 15262 राजस्व वादों का निस्तारण कर 3,32,120 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता फोरम के पांच और 1129 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 3,70,260 रुपये अर्थदंड वसूला गया। जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के न्यायालय से एक फौजदारी वाद का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश दुबे के न्यायालय से कुल 54 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पांच जोडे़ साथ-साथ राजी खुशी अपने घर गए। इसके अतिरिक्त प्रिलिटिगेशन वैवाहिक मामलों के एक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, हाथरस में पीठासीन अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण पीठ का गठन किया गया। इसमें अपर जनपद न्यायाधीश पूजा सिंह व विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) द्वारा 16 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 1,00,34,000 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए।
अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या-1 पूजा सिंह के न्यायालय से एक फौजदारी वाद का निस्तारण कर 500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए। त्रिलोक पाल सिंह विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), हाथरस के न्यायालय से ती सिविल और तीन फौजदारी वादों का निस्तारण कर 1,500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए।
अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-4 पारूल वर्मा के न्यायालय से छह फौजदारी वादों का निस्तारण कर तीन हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-2 विनीत चौधरी के न्यायालय से चार फौजदारी वाद का निस्तारण कर 2,000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए।
168 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 1,16,000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए। विशेष न्यायाधीश, पोक्सो अधिनियम कोर्ट संख्या एक जेबा मजीद के न्यायालय से 04 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2,500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए।
अजय कुमार प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी कोर्ट संख्या एक के न्यायालय से दो फौजदारी वादों का निस्तारण कर 2,500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता शर्मा के न्यायालय से 586 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 2,57,180 रुपये अर्थदंड वसूला गया। प्रिलिटीगेशन स्तर पर बैंकों ने कुल 75 मामलों का निस्तारण कर 1,10,87,005 रुपये में समझौता किया। अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपेक्षा सिंह ने सभी का आभा जताया।

हर घर तिरंगा रैली को जिला जज ने किया रवाना
जनपद न्यायाधीश मृदला कुमार ने हरी झंडी दिखाकर हर-घर तिरंगा रैली को रवाना किया। इसमें सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं व पराविधिक स्वयं सेवकों व पुलिस प्रशासन ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed