फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 1400 duplicate applications received, department rejected

हाथरस: 1400 डुप्लीकेट आवेदन मिले विभाग को, किए रिजेक्ट

Fri, 19 Jun 2020 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 1400 duplicate applications received, department rejected
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। यह राशन कार्ड वैकल्पिक राशन कार्ड के रूप में बनाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि राशन कार्ड को आए आवेदनों में से करीब 14 से आवेदन डुप्लीकेट प्राप्त हुए हैं। यह राशन कार्ड विभाग के पोर्टल पर पहले से ही फीड निकले हैं।
शासन द्वारा प्रवासी श्रमिकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में नगर निकाय व ब्लाक के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों से राशन कार्ड के आवेदन लिए गए हैं। विभाग द्वारा इन प्राप्त आवेदनों को जारी करने के लिए सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान इन आवेदनों को ऑनलाइन फीड किया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन फिर करने पर आधार संख्या के आधार पर 1400 राशन कार्ड पहले से ही जारी मिले। विभाग ने इन डुप्लीकेट राशन कार्डों के आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया है। वर्तमान में जिले में 3400 राशन कार्ड वैकल्पिक बनाए गए हैं। इन राशन कार्डों के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया की प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। डुप्लीकेट प्राप्त हुए आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है। यह लोग पहले से ही खाद्यान्न ले रहे थे। नए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed