फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 13-year-old teenager molested by a four-year-old girl, threatened with death

हाथरस: चार साल की बच्ची से की 13 साल के किशोर ने छेड़छाड़, दी जान से मारने की धमकी

Mon, 20 Jul 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 13-year-old teenager molested by a four-year-old girl, threatened with death
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव में किशोर ने एक चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची रोई तो उसे यह बात किसी को न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे बाल सुधार गृह भेजा है।
जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची अपनी दादी के साथ खेत पर गई थी। वहीं पर वह खेलने लगी। इसी वक्त वहां पर मोहल्ले का 13 साल का किशोर आया और बच्ची से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। बच्ची को धमकाते हुए यह बात किसी को न बताने की बात भी आरोपी ने कही, अन्यथा बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी बच्ची की दादी को हुई तो वह घबरा गई, क्योंकि बच्ची उसके पास रोते हुए पहुंची। दादी ने इस बात के बारे में अपने परिवार में बताया, जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354/506 व 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला सामने आया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग होने के कारण उसे न्यायिक कार्रवाई के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है।
-विनोद कुमार, एसएचओ हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed