{"_id":"6390ddfbbd5d430f825a3942","slug":"hathras-128-objections-were-registered-in-municipality-hathras-11-in-sikandrarau-hathras-news-ali3064630135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News : नगर निकायों में आईं 176 आपत्तियां, नगर पालिका हाथरस में 128 और सिकंदराराऊ में 11 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News : नगर निकायों में आईं 176 आपत्तियां, नगर पालिका हाथरस में 128 और सिकंदराराऊ में 11 आपत्तियां
Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
सार
हाथरस नगर निकायाें के आरक्षण पर 9 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गईं हैं, आपत्तियां लगातार आ रही हैं। सभी नगर निकायों में आपत्तियांआने के बाद प्रशासनआपत्तियों का निस्तारण कर शासन को भेजेगा।
विज्ञापन
Election 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
हाथरस नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड वार अनंतिम आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने वालों की आवाजाही तेज हो गई है। जिला प्रशासन को सभी नगर निकायों में हुए वार्ड वार अनंतिम आरक्षण पर 176 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। अब इन आपत्तियों को निस्तारित कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शासन की ओर से नगर निकायों के वार्ड वार अनंतिम आरक्षण जारी किए गए थे। नौ दिसंबर तक अनंतिम आरक्षण पर आपत्तियां मांगी गई थीं। इस अनंतिम आरक्षण पर सभी निकायों से लोगों द्वारा आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। अब तक जिला प्रशासन 176 आपत्तियां प्राप्त हो गई हैं। नगर पालिका परिषद हाथरस से 128 और नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ से 11 आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के वार्ड 12 से आदिल ने कहा कि शासन की ओर से सिकंदराराऊ के वार्ड नंबर 12 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव किया गया है, जबकि इस वार्ड में महज 61 वोट अनुसूचित जाति के हैं। पिछड़ी जाति के करीब 1500 मतदाता हैं। इस वार्ड को पिछड़ी जाति में आरक्षित किया जाना चाहिए। हाथरस के वार्ड 5 से लोकेंद्र सिंह ने कहा कि नगर पालिका परिषद हाथरस के वार्ड संख्या पांच को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया जाना प्रस्तावित है, जबकि इस वार्ड में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 80 फीसदी है। इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन