फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 123 farmers sought compensation in PM Kisan Bima Yojana

हाथरस : 123 किसानों ने पीएम किसान बीमा योजना में मांगी क्षतिपूर्ति

Sat, 15 Oct 2022 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 123 farmers sought compensation in PM Kisan Bima Yojana
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नष्ट हुई फसल का सर्वे राजस्व और कृषि विभाग की टीमों ने शुरू कर दिया है। दूसरी ओर जिले के 123 किसानों ने बारिश में फसल के बर्बाद होने के कारण पीएम किसान बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति के लिए दावा किया है। अब इन किसानों का संबंधित नामित बीमा कंपनी द्वारा सर्वे किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी। प्रशासन को फसल के नुकसान की सर्वे रिपोर्ट प्रतिदिन राहत आयुक्त को कंट्रोल रूम पर उपलब्ध करानी होगी।
जिले में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में पानी एकत्रित हो गया है। इस कारण किसान की धान और बाजरा सहित अन्य फसलें भी खराब हो गई हैं। यहां तक कि सरसों की बोई गई फसल भी बारिश में खराब हो गई हे। फसल में हुए नुकसान की प्रतिपूर्ति के लिए किसान लगातार प्रशासन व शासन से मांग कर रहे थे। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रशासन बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में टीमें बनाकर भ्रमण कर फसल के नुकसान का आकलन करें।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन राहत आयुक्त को कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराई जाए। इस क्रम में एडीएम ने तहसीलवार टीमें गठित कर दी हैं। यह टीमें अब क्षेत्र में भ्रमण कर नुकसान फसल का आकलन कर रही हैं। दूसरी ओर पीएम किसान बीमा योजना के बीमाधारक किसान भी अपनी बर्बाद फसल का मुआवजा लेने के लिए नामित बीमा कंपनी को दावा दे रहे हैं। जिले के 123 किसानों ने अब तक बर्बाद फसल की क्षतिपूर्ति के लिए दावा किया है। उप कृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि बीमा क्लेम करने वाले किसानों की फसल का सर्वे बीमा कंपनी द्वारा भी किया जा रहा है। नुकसान के आकलन के अनुसार लाभ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed