फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 1215 students of 25 degree colleges will give B.Ed exam at two centers

Hathras: दो केंद्रों पर 25 डिग्री कॉलेजों के 1215 विद्यार्थी देंगे बीएड की परीक्षा

Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2021-23 और बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2020-22 के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होगी। इसमें 25 डिग्री कॉलेजों के 1215 विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Hathras: 1215 students of 25 degree colleges will give B.Ed exam at two centers

विस्तार

शहर में बनाए गए दो परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2021-23 और बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2020-22 के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर दोनों केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही साथ परीक्षा से संबंधित निर्देश नोडल केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं, ताकि परीक्षा साफ-सुथरे और नकल विहीन तरीके से निपट सके।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष सत्र 2021-23 और बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2020-22 के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा 23 सितंबर से शुरू होगी। इसमें 25 डिग्री कॉलेजों के 1215 विद्यार्थी शामिल होंगे। बागला डिग्री कॉलेज में 20 डिग्री कॉलेजों के 862 और सरस्वती डिग्री कॉलेज में पांच डिग्री कॉलेजों के 353 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार संस्थागत और भूतपूर्व परीक्षार्थी परीक्षा दें सकेंगे। प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 10 बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा होगी, जिसमें परीक्षार्थी को किन्हीं 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक तीन घंटे की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागला डिग्री कॉलेज के केंद्र पर ये देंगे परीक्षा
बागला डिग्री कॉलेज, श्रीमती लौंगश्री देवी डिग्री कॉलेज नगला आल बघराया, श्रीकृष्ण योगीराज डिग्री कॉलेज रतिभानपुर सिकंदराराऊ, श्री राधारानी डिग्री कॉलेज जुलाहपुर सिकंदराराऊ, केजीएन पीजी कॉलेज सिकंदराराऊ, श्री एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज मानिकपुर, श्रीमती भूदेवी खुशालीराम डिग्री कॉलेज हसायन, आरपी कन्या डिग्री कॉलेज बुढ़ाइच जलेसर रोड, अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज सासनी, श्री गुमानी सिंह डिग्री कॉलेज ढाबर अगसौली, आरपीएम डिग्री कॉलेज कोटा रोड हाथरस, जगन्नाथ प्रसाद डिग्री कॉलेज कोटा, श्रीमती मिथलेश शर्मा डिग्री कॉलेज कोटा, एलसीकेडी डिग्री कॉलेज आगरा रोड हाथरस, आनंदी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन सिकंदराराऊ, श्रीमती जलधारा देवी डिग्री कॉलेज हसायन, बौहरे प्रेम सिंह कॉलेज गढ़ी इंच्छा सादाबाद, चौधरी गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज मानिकपुर, एसएसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मढ़ापिथू जलेसर रोड सादाबाद, बीडी कॉलेज ऑफ एजूकेशन अगसौली कचौरा।

सरस्वती डिग्री कॉलेज के केंद्र पर ये देंगे परीक्षा
केएल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन मानिकपुर सादाबाद, शाकुंतलम कॉलेज फॉर टीचर एजूकेशन सलेमपुर हाथरस जंक्शन, माया इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग मेंडू रोड सोखना हाथरस, मां गंगा कॉलेज ऑफ एजूकेशन हसायन रोड पुरदिलनगर, आरएआई टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कासगंज रोड सिकंदराराऊ।


25 डिग्री कॉलेजों की बीएड की परीक्षा के लिए दो कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हमारे कॉलेज में 20 और सरस्वती डिग्री कॉलेज में पांच डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 23 सितंबर को शुरू होगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय के नियम व निर्देश के अनुसार परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा। -डॉ. महावीर सिंह, प्राचार्य बागला डिग्री कॉलेज हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed