{"_id":"5ee12dcd8ebc3e4332364c64","slug":"hathras-12-year-old-teenager-turned-out-to-be-corona-positive-in-madanai-sadabad-news-ali235828349","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मड़नई में 12 साल का किशोर निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मड़नई में 12 साल का किशोर निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद के गांव मड़नई में संक्रमित किशोर के परिजनों को क्वारंटीन सेंटर भेजने की कार्यवाह?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव मड़नई में बुधवार की शाम एक और कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। एक 12 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम गांव में पहुंची और संक्रमित किशोर के परिवार और आसपास के छह लोगों को हाथरस के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया, जबकि संक्रमित किशोर को मुरसान के कोविड अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।
एचईओ डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव मड़नई के दो भाइयों ने गाजियाबाद से लौटकर कुछ दिनों पहले सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रवासी के रूप में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। यहां स्वास्थ्य महकमे की टीम ने इन दोनों भाइयों का नमूना लिया था, जो कि जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। इनमें से एक भाई की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि दूसरे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लिहाजा संक्रमित किशोर को मुरसान कोविड अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है, जबकि परिवार व आसपास के अन्य छह लोगों को हाथरस के क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया है।
वहां इनका नमूना लेकर भी जांच की जाएगी। स्वास्थ्य महकमे की टीम में सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह, एचईओ डॉ.रविंद्र प्रताप सिंह, जुगेंद्र यादव, प्रेमपाल शर्मा, चंद्रपाल सिंह आदि थे। इधर, एसडीएम राजेश कुमार ने भी उक्त किशोर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार कराई गई है। संक्रमित के आसपास के इलाके को हॉट स्पॉट करने के लिए टीम को निर्देशित कर दिया गया है। होम डिलीवरी के लिए भी यहां इंतजाम किए जाएंगे।