फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 12 thousand rupees recovered by taking the accused of murder on custody remand

हाथरस : हत्या के आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर 12 हजार रुपये किए बरामद

Wed, 13 Apr 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 12 thousand rupees recovered by taking the accused of murder on custody remand
हाथरस : महिला की हत्या का आरोपी पुलिस की कस्टडी रिमांड पर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस ने महिला की हत्या में नामजद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। अभियुक्त मनोज ऐलानी की निशानदेही पर 12 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। यह रुपये उसने वारदात को अंजाम देने के लिए मृतका के पति से लिए थे।
उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी 2022 को कोतवाली नगर क्षेत्र के नवीपुर रजहे पर दिनेश पुत्र पप्पू (करीब 32 वर्ष) निवासी नंदराम नगरिया के कूल्हे एवं उनकी पत्नी भावना करीब 30 वर्ष) को सिर में गोली मार दी थी, जिससे दिनेश घायल हो गया था और उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीमों का गठन करते प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विलांस की मदद से घटना को अंजाम देने वाले दिनेश पुत्र पप्पू सिंह निवासी खोंड़ा हजारी (मृतका का पति) और रियाज पुत्र निसार निवासी लाला का नगला को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। घटना में शामिल अभियुक्त मनोज ऐलानी पुत्र पवन कुमार निवासी लक्ष्मीनगर थाना कोतवाली नगर वांछित चल रहा था। उसने 30 मार्च 2022 को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। 12 मार्च 2022 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर उसकी निशानदेही पर सहअभियुक्त दिनेश (मृतका के पति) द्वारा योजना बनाकर घटना करने के लिए दिए गए 12 हजार रुपये बरामद कर लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed