फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 117 deceased and 16 ineligible widows were taking pension

हाथरस: 117 मृतक व 16 अपात्र ले रही थीं विधवा पेंशन

Wed, 08 Jul 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 117 deceased and 16 ineligible widows were taking pension
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 117 मृतक व 16 अपात्र विधवा पेंशन का लाभ ले रहीं हैं। इसका खुलासा सत्यापन के दौरान हुआ। इस डाटा के सामने आने के बाद विभाग की ओर से पोर्टल से नामों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शासन के निर्देश पर प्रतिवर्ष पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन पा रहे लाभार्थियों का सत्यापन किया जाता है। इन निर्देशों के क्रम में यहां जिले में पेंशन पा रहे लाभार्थियों का सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले में प्रोबेशन विभाग से विधवा पेंशन ले रही 20581 महिलाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन नगर निकायों व ब्लॉकों के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 17622 पेंशनार्थियों का सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन के दौरान हैरतअंगेज आंकड़ेेेे सामने हैं। नगर निकायों व ब्लॉकों से किए सत्यापन के दौरान 117 पेंशनार्थी महिलाएं मृतक निकली हैं, वहीं 16 अपात्र सामने आए हैं। सत्यापन से पहले इन मृतक महिलाओं के खाते में पेंशन लगातार भेजी जा रही थी। मृतकों के आंकड़े सामने आने के बाद विभागीय अधिकारी हैरान हैं। विभाग की ओर से मृतक व अपात्र महिलाओं के नाम हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 117 मृतक व 16 अपात्र महिलाएं सत्यापन में निकली हैं। इनके नाम पोर्टल से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शेष सत्यापन रिपोर्ट का इंतजार है। - डीके सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed