{"_id":"606df67b8ebc3ed82e4a3acf","slug":"hathras-115-people-arrested-in-illegal-liquor-business-so-far-hathras-news-ali2605432137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अवैध शराब के धंधे में अब तक 115 लोगों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अवैध शराब के धंधे में अब तक 115 लोगों की गिरफ्तारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने एक महीने में अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी करने वाले 115 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 1,800 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। कच्ची शराब बनाने वाली दो भट्टियों का भी भंडाफोड़ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री और उत्पादन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया था। पुलिस ने अवैध शराब बनाने और शराब की तस्करी करने के आरोप में कुल 115 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 1800 लीटर शराब (देसी एवं विदेशी) बरामद की गई है।
अभियान के तहत विगत एक माह में पुलिस ने छापा मारकर कच्ची शराब बनाने वाली दो शराब की भट्टियों को भी पकड़ा है। कच्ची शराब बनाते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने विपिन कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी धातुरा कलां को 45 क्वार्टर देसी शराब और कोतवाली सदर पुलिस ने लाला का नगला निवासी अशोक उर्फ हिंडोली पुत्र गंगाराम को 128 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।