{"_id":"61d9d13e5bbf301153520547","slug":"hathras-11-65-lakh-voters-will-cast-their-vote-on-february-20-hathras-news-ali2826531163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 11.65 लाख मतदाता डालेंगे 20 फरवरी को वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 11.65 लाख मतदाता डालेंगे 20 फरवरी को वोट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को 11.65 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पूरे प्रदेश के साथ यहां भी मतगणना 10 मार्च को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने शासन स्तर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। जिले में धारा 144 भी लागू रहेगी। किसी भी सार्वजिनिक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले आयोजक को अनुमति लेनी होगी। प्रशासन स्तर से आचार संहिता लागू होने के साथ ही कमर कस ली गई है।
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से अब पूरी तरह से तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से आचार संहिता लागू किए जाने के बाद यहां स्थानीय स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। जिले में राजनीतिक व सामाजिक संस्थाएं बिना प्रशासन की अनुमति के कोई भी कार्यक्रम नहीं कर सकेंगे। सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं को कार्यक्रम के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। वहीं सभी टीमों को सतर्क कर दिया गया है। चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखना शुरू हो गया है। दूसरी ओर से जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति शस्त्र लेकर नहीं घूम सकेगा। पुलिस व प्रशासनिक अमला असामाजिक तत्वों पर भी अपनी निगरानी रखेगा। जिले में इस बार होने वाले विधानसभा निर्वाचन में 11.65 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों सिकंदराराऊ, सादाबाद व हाथरस में मतदान होगा। इस जिले में तीनों विधानसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में मतदान होगा। इसकी अधिसूचना 25 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तिथि एक फरवरी, नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी व नाम वापसी चार फरवरी को होगी। मतदान 20 फरवरी को होगा। इसके साथ ही 10 मार्च को मतगणना होगी। संवाद