फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 11,277 candidates will be included in TET at 14 centers

हाथरस : 14 केंद्रों पर 11,277 अभ्यर्थी होंगे टीईटी में शामिल

Sat, 27 Nov 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 11,277 candidates will be included in TET at 14 centers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

28 नवंबर को जिले के 14 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन होगा। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारियों ने कमर कस ली है। परीक्षा के लिए शहर में 13 और सासनी में एक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को दो पालियों में होगी। इसके लिए शहर के 13 और सासनी के एक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली में प्राइमरी स्तर और दूसरी पाली में जूनियर स्तर की टीईटी होगी। विभागीय अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। प्राइमरी स्तर की टीईटी में 7,071 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि जूनियर स्कूल की परीक्षा में 4,206 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शुचितापूर्ण व नकल विहीन कराए जाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। संवाद
विज्ञापन

प्रवेश पत्र हुए जारी
हाथरस। टेट के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। परीक्षा 28 नवंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी और इसमें प्रश्नपत्र एक में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी और इसमें प्रश्नपत्र द्वितीय में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखना होगा ध्यान
परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में जाने से पहले कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाते समय अपना प्रवेश पत्र, ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र की मूल प्रति और प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंक पत्र की मूल प्रति या संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति ले जाना जरूरी होगा। जो अभ्यर्थी इन प्रमाण पत्रों को नहीं ले जाएंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। संवाद
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
केंद्र का नाम प्राथमिक स्तर उच्च प्राथमिक स्तर
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज 300 300
बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल 650 650
आरपीएम पब्लिक स्कूल कोटा रोड 650 650
सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज 650 650
आरएलवीएम इंटर कॉलेज 600 600
बागला इंटर कॉलेज 600 600
सरस्वती इंटर कॉलेज 500 500
डीआरबी इंटर कॉलेज 500 256
सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज 500 000
अक्रूर इंटर कॉलेज 400 000
सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज 400 000
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज 450 000
आरसी अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज 400 000
केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी 471 000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed