{"_id":"616b1e9c02d8971e20600ae8","slug":"hathras-100-blackbucks-400-normal-deer-are-roaming-in-sikandrau-area-hathras-news-ali2758941126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र में 100 काले हिरन, 400 सामान्य हिरन कर रहे विचरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र में 100 काले हिरन, 400 सामान्य हिरन कर रहे विचरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ क्षेत्र में 100 काले हिरन और करीब 400 सामान्य हिरन विचरण कर रहे हैं। अब हिरनों की इन प्रजातियों को बचाने के लिए वन विभाग ने संरक्षण केंद्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद काले हिरन और सामान्य हिरनों की प्रजाति को सुरक्षित रखने का काम शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि सिकंदराराऊ क्षेेत्र में टटी डंडिया के निकट घना जंगल है। इस जंगल में जानवरों का रहन-सहन है। हाल में चार्ज संभालने के बाद जिले के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सीपी सिंह ने यहां के वन्य जीवों के बारे में अधीनस्थों से वार्ता की। उसके बाद एक संस्था ने डीएफओ से मुलाकात की।
वन विभाग के अधिकारियों ने सिकंदराराऊ क्षेत्र में विचरण करने वाले हिरनों की गणना कराई। इनमें सौ काले हिरन व 400 सामान्य हिरन मिले। इनके संरक्षण की मुहिम शुरू हो गई। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। संवाद