{"_id":"63220e35e0aa087f314651e9","slug":"hathras-10-percent-damage-to-crops-in-the-district-due-to-less-rain-hathras-news-ali300375736","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कम बारिश से जिले में फसलों को 10 फीसदी हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कम बारिश से जिले में फसलों को 10 फीसदी हुआ नुकसान
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसजिले में कम बारिश होने के कारण लगभग 10 फीसदी फसल प्रभावित हुई है।शासन स्तर से जिले में बारिश न होने के कारण फसल प्रभावित होने के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई।सर्वे में पता चला कि करीब 10 फीसदी फसल बारिश कम होने से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कम बारिश होने के कारण लगभग 10 फीसदी फसल प्रभावित हुई है। शासन के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कराए गए सर्वे में यह स्थिति सामने आई है। जिला प्रशासन की ओर से इस बारे में शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। हालांकि शासन स्तर से फसलों में 33 फीसदी नुकसान की पुष्टि होने पर ही जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और आर्थिक मदद देने का प्राविधान है।
बारिश न होने के कारण शासन को जिले के कुछ इलाकों में फसल के प्रभावित होने की लगातार जानकारी मिल रही थीं। शासन स्तर से जिले में बारिश न होने के कारण फसल प्रभावित होने के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई। शासन ने निर्देश दिए हैं कि कृषि विभाग व राजस्व की टीम संयुक्त रूप से गांव-गांव सर्वे करेंगी।
यह टीमें बारिश न होने से 33 फीसदी से अधिक फसल के प्रभावित होने के बारे मेें अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगी। जिन इलाकों में कम वर्षा या सूखे के कारण किन-किन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शासन के निर्देश के क्रम में संयुक्त टीमों ने गांव-गांव सर्वे किया। सर्वे में पता चला कि करीब 10 फीसदी फसल बारिश कम होने से प्रभावित हुई है। इसकी रिपोर्ट कृषि विभाग की ओर से तैयार कर ली गई है। इस रिपोर्ट को शासन को भेजा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। संवाद