फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 10 more pigs die, rearers in panic

हाथरस : 10 और सूअरों की मौत, पालने वाले दहशत में

Thu, 17 Nov 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 10 more pigs die, rearers in panic
हाथरस : सूअरों का उपचार करती पशु चिकित्सा विभाग की टीम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में रहस्यमय बीमारी से सूअरों की मौत का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को फिर ढकपुरा रोड पर 10 सूअरों की मौत हो गई। इनके शवों को नगर पालिका प्रशासन ने दफन कराया। इधर, सूअरों की मौत को लेकर पशु चिकित्सा विभाग चेता। विभाग की टीम ने शहर में कई स्थानों पर भ्रमण किया और बीमार सूअरों का उपचार कर पालकों को बचाव के तरीकों की जानकारी।
इसे लेकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने टीमें गठित की हैं। इधर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी इस समस्या को लेकर विकास भवन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को इससे अवगत कराया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है शहर में किसी रहस्यमय बीमारी से सूअरों की मौत हो रही है। अभी तक तीन सौ से ज्यादा सूअर पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर मर चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन मृत सूअरों के शवों को दफन करा रहा है। बृहस्पतिवार को फिर 10 सूअरों की ढकपुरा रोड पर मौत हो गई। इलाके के लोगों ने इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी। पालिका प्रशासन ने इन सूअरों के शवों को वहां दफन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सूअरों की मौत की जानकारी मिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुशील कुमार के निर्देशन पशु चिकित्सा विभाग की टीमें शहर के खोंडा हजारी, बालापट्टी, रमनपुर, नवलनगर आदि इलाकों में गई। वहां कुछ बीमार सूअरों का उपचार किया। इन सूअरों में न्यूमोनिया के लक्षण मिले। पालकोें को यह सलाह दी कि वह पशुओं को खुले में न छोड़ें और बाड़े में ही रखें। साथ ही उन्हें यह भी बताया कि यह स्वाइन फ्लू नहीं है। इसलिए परेशान न हों।
इधर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा भी इस समस्या को लेकर विकास भवन में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय गए। वहां उन्होंने अवगत कराया कि शहर में बड़ी संख्या में सूअरों की अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो रही है। मृत सूअरों के शवों का पालिका प्रशासन द्वारा निस्तारण भी कराया जा रहा है। अज्ञात बीमारी के चलते सूअरों की जिस तरह से मौत हो रही है, उससे अन्य पशुओं और आम लोगों में भी संक्रमण न फैल जाए, इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इधर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ढकपुरा रोड पर करीब 10 सूअरों की मौत हुई है। इनके शवों का भी नगर पालिका प्रशासन ने निस्तारण कराया है। उन्होंने बताया कि सूअरों की लगातार मौत को लेकर पशु चिकित्सा विभाग को अवगत कराया जा चुका है। संवाद

कुछ सूअरों की मौत की जानकारी मिलने पर टीम गई और कुछ बीमार सूअरों का उपचार भी किया। मौसम आदि से बदलाव से सूअर बीमार हुए हैं। यह र् िसी भी तरह का संक्रमण नहीं है। वैसे टीमें भी गठित की जा चुकी हैं। जहां भी सूचनाएं आ रही हैं, वहां टीमें जा रही हैं।
डॉ.अनिल कुमार शर्मा, उप पशु चिकित्सा अधिकारी, हाथरस सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed