फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 1,331 people received corona vaccine at 26 centers

हाथरस : 26 केंद्रों पर 1,331 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Wed, 21 Apr 2021 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 1,331 people received corona vaccine at 26 centers
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाते बुजुर्ग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले के 26 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। यहां कुल 1,331 लोगों को कोरोना से बचाव ाक टीका लगाया गया। इनमें 815 लोगों को पहली और 516 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई।
एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना के टीकाकारण के बाद भी हमें उतनी ही सावधानी बरतनी होगी, जितनी हम उससे पहले बरतते हैं। टीकाकरण के बाद मास्क लगाना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना, सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराक लगवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का टीका संक्रमण से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के साथ हमारी सुरक्षा भी करेगा। इस समय बचाव का सबसे कारगर तरीका मास्क पहनना व दो गज दूरी का पालन करना है, जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed