फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 1.09 lakh financial irregularities done by village head Naujalpur and then secretary

हाथरस: ग्राम प्रधान नौजलपुर व तत्कालीन सचिव ने की 1.09 लाख वित्त्तीय अनियमितता

Sat, 02 May 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 1.09 lakh financial irregularities done by village head Naujalpur and then secretary
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत मूढ़ा नौजलपुर की ग्राम प्रधान व तत्कालीन पंचायत सचिव द्वारा निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताएं बरता जाना सामने आया है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। जांच में ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव द्वारा निर्माण कार्यों में 1.09 लाख रुपये की अनियमितता बरती गई है।
ब्लॉक सिकंदराराऊ के गांव मूढ़ा नौजलपुर के रहने वाले अमित कुमार ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी व एई जल निगम को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जांच में पाया कि पैंठ में चबूतरा निर्माण एवं मिट्टी भराई कार्य, प्राथमिक विद्यालय मूढ़ा नौजलपुर से सीसी रोड तक नाली और खड़ंजा मरम्मत कार्य, मुकेश लाला के घर से खड़ंजा तक नाली निर्माण कार्य, गुलफाम के घर से खड़ंजा तक नाली निर्माण कार्य आदि कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरती गई है।
विज्ञापन

जांच टीम के अनुसार ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव द्वारा 1.09 लाख रुपये का दुरुपयोग किया गया है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने उक्त वित्तीय अनियमितता को लेकर ग्राम प्रधान व तत्कालीन सचिव दलवीर सिंह को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग के संबंध में स्पष्टीकरण नहीं देने की दशा में ग्राम प्रधान के अधिकारों को सीज करते हुए कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed