फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   hathars Refined Oil, Besan Laddus Samples

रिफायंड ऑयल, बेसन के लड्डू के नमूने लिए

Mon, 05 Jun 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Mon, 05 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
hathars Refined Oil, Besan Laddus Samples
हाथरस जंक्शन पर मिठाई की दुकान से नमूने भरती एफडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला
 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को हाथरस जंक्शन क्षेत्र में छापेमारी की। एक दुकान पर नमूने भरने के दौरान ही आसपास की खाद्य पदार्थों की दुकानों के शटर गिर गए। टीम को एक दुकान से ही नमूने भरकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


डीओ डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में चले इस अभियान में एफडीए की टीम ने रेलवे रोड हाथरस जंक्शन से अंकित शर्मा पुत्र राकेश शर्मा की मिठाई की दुकान से रिफायंड ऑयल और बेसन के लड्डू के दो नमूने संग्रहीत किए। टीम की कस्बे में आने की भनक लगते ही कई खाद्य कारोबार कर्ता अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए।
विज्ञापन


टीम में शामिल मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षाधिकारी एमपी सिंह, राकेश कुमार, मुनेंद्र सिंह राना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed