{"_id":"6589a852e2fa752e400b7075","slug":"hasayan-van-khandeshwar-temple-beautified-with-rs-33-79-lakhs-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हसायन के वन खंडेश्वर मंदिर का 33.79 लाख से होगा सुंदरीकरण, धनराशि जारी, ये होंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हसायन के वन खंडेश्वर मंदिर का 33.79 लाख से होगा सुंदरीकरण, धनराशि जारी, ये होंगे कार्य
Tue, 26 Dec 2023 03:21 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 03:21 AM IST
सार
पर्यटन विभाग की ओर से हसायन के वन खंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण व कायाकल्प के लिए 33.79 लाख रुपये की धनराशि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। शासन की ओर से विभाग को सुंदरीकरण के लिए प्रथम किस्त 30 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
विज्ञापन
हसायन स्थित वन खंडेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन विभाग की ओर से हाथरस में ब्लॉक हसायन स्थित वन खंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके लिए 33.79 लाख रुपये जारी किए गए हैं। शासन की ओर से कार्य को शुरू कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले में पर्यटन विभाग की ओर से मंदिरों व चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। विभाग की ओर से हाथुरसी देवी मंदिर, हनुमान चौकी स्थित हनुमान मंदिर, समामई स्थित नगर वन, कैलोरा चौराहे पर मलिखान सिंह की प्रतिमा स्थापित सहित अन्य कार्य कराए जा रहे है। वहीं विभाग की ओर से कई कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। इनकी स्वीकृति का इंतजार है। इस क्रम में पर्यटन विभाग की ओर से हसायन के वन खंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण व कायाकल्प के लिए 33.79 लाख रुपये की धनराशि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
शासन की ओर से विभाग को सुंदरीकरण के लिए प्रथम किस्त 30 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। अब जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। मंदिर परिसर में यात्री सुविधाओं को लेकर टिन शेड, पेयजल आपूर्ति आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। जिला पर्यटन एवं सूचना अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि शासन स्तर जारी धनराशि के सापेक्ष जल्द ही कार्य को पूर्ण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन