{"_id":"6a2c78386c4d43240a002905","slug":"haryanvi-dancer-comes-under-fire-over-dance-steps-hathras-news-c-56-1-hts1004-149898-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डांस स्टेप्स के कारण निशाने पर आईं हरियाणवी डांसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डांस स्टेप्स के कारण निशाने पर आईं हरियाणवी डांसर
Sat, 13 Jun 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासानी नगला नाई में 10 दिन पहले हुए कार्यक्रम में छेड़खानी की घटना से चर्चा में आईं हरियाणवी डांसर अब सोशल मीडिया पर अपने डांस स्टेप्स व इंस्टाग्राम पर प्रसारित पुराने वीडियो के कारण निशाने पर हैं। डांसर ने कार्यक्रम में एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था, जिससे संबंधित वीडियो भी साझा किया था। अब सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ा हुआ है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
घटना तीन जून की है, जब जन्मदिन समारोह में हरियाणवी डांसर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। उन्होंने यह कहते हुए युवक को थप्पड़ मारा कि उसने गलत तरीके से छुआ और काफी देर से स्टेज पर परेशान कर रहा था। हालांकि घटना के दो दिन बाद यह मामला तूल पकड़ा था, जबकि हरियाणवी डांसर ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी थी। उसके दूसरे दिन ही पुलिस ने दो आयोजक व छेड़खानी के आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई थी।
रविवार को सासनी कोतवाली पहुंचकर डांसर ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई और 10 जून को जिला न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए थे। इधर सोशल मीडिया पर प्रकरण को लेकर बहस छिड़ी हुई है। डांसर की इंस्टाग्राम आईडी पर ही प्रसारित पुराने वीडियो पर भी लोग आपत्ति जता रहे हैं। हरियाणा के एक इन्फ्लुएंसर ने तो उनके कार्यक्रम को रोकने तक की चेतावनी दी है। इधर, बृहस्पतिवार को डांसर ने भी अपना वीडियो जारी करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी ने बताया कि इन सभी पहलुओं को लेकर प्रकरण में जांच की जा रही है।