Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hari Eye Hospital will get Sanjeevani, a proposal of Rs 50 crore is being made.

Hathras News: हरि आई अस्पताल को मिलेगी संजीवनी, 50 करोड़ का बन रहा प्रस्ताव

Tue, 24 Nov 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 24 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Hari Eye Hospital will get Sanjeevani, a proposal of Rs 50 crore is being made.
हरिआई हॉ​स्पिटल का जर्जर भवन। संवाद - फोटो : Samvad
कमल वार्ष्णेय
विज्ञापन


हाथरस। शहर के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित करीब 75 साल पुराने ऐतिहासिक हरि आई अस्पताल को फिर से संचालित करने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की एमडी डॉ. पिंकी जोवेल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के पुनः संचालन के लिए करीब 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
आगरा रोड स्थित हरि आई अस्पताल की शुरुआत 14 मई 1945 को डॉ. हरिवंशलाल ने किराये के भवन में की थी। डॉ. हरिवंश को लोगों की सेवा के लिए अस्पताल खोलना था। आगरा रोड पर उन्हें जमीन दान में मिली। पांच फरवरी 1947 को हरिआई अस्पताल की नींव रखी गई। पांच अप्रैल 1952 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद अस्पताल का उद्घाटन करने हाथरस पहुंचे थे।
विज्ञापन

31 मार्च 1955 में हरि आई हॉस्पिटल ट्रस्ट बना और 1964 में प्रयोगशाला स्थापित हुई। इस 300 शय्या वाले भवन में दूर-दराज से मरीज उपचार के लिए पहुंचते थे। 1971 में अस्पताल के स्थापना दिवस पर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. वीवी गिरि भी यहां आए थे। डॉ. हरिवंशलाल के निधन के बाद उनके पुत्र ओम शर्मा ने इसे संभाला। वर्ष 2006 में कानूनी पचड़े के कारण इस अस्पताल के संचालन पर ब्रेक लग गया। तब से इसे खुलवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में पहुंचा अस्पताल का मामला
अस्पताल के दोबारा संचालन व ट्रस्ट की संपत्ति को संरक्षित करने के लिए समाजसेवी मधुशंकर अग्रवाल ने न्यायालय की शरण ली। सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 92 के तहत जिला जज के यहां वाद दायर किया था। अस्पताल संचालन के लिए वर्ष 2007 में कोर्ट ने आम जनता से रिसीवर बनने के लिए आवेदन मांगे, लेकिन तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ. पिंकी जोवेल ने यह कहते हुए आवेदन किया कि ट्रस्ट के अस्पताल में सरकार का भी धन लगा है और प्रशासन इसका बेहतर संचालन कर सकता है। कोर्ट ने डीएम को रिसीवर नियुक्त किया। इसी कानूनी प्रक्रिया के बीच अस्पताल की डीड बदलते हुए ट्रस्ट में फेरबदल कर लिए गए। वर्ष 2010 में कोर्ट ने डिक्री की। सभी डीड निरस्त करते हुए न्यायालय ने नई कमेटी बनाने के आदेश दिए।

डीएम बने अध्यक्ष, सीएमओ सचिव
प्रशासन ने ट्रस्ट की नई डीड बनवाई, जिसमें डीएम को अस्पताल का अध्यक्ष, सीएमओ को सचिव, सीडीओ उपाध्यक्ष, सीएमएस को संयुक्त सचिव, जिला कोषागार अधिकारी को कोषाध्यक्ष नामित किया गया है। इसके अलावा सांसद, विधायक, अध्यक्ष को सदस्य नामित किया गया है। इस नई डीड में समाजसेवी मधुशंकर अग्रवाल को गवाह बनाया गया है। पांच लाख रुपये जमा करने पर जनता के लिए सदस्य बनने का रास्ता खोला गया। 2018 में जिला जज की अनुमति के बाद डीड को निबंधक कार्यालय में पंजीकृत करा लिया गया।

सत्ता परिवर्तन व प्रशासनिक फेरबदल में उलझा मामला
प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रस्ट में आने के बाद भी अभी तक हरिआई अस्पताल के दिन नहीं बहुरे हैं। सत्ता परिवर्तन व अधिकारियों के तबादलों में फाइल दबी रह गई। डीएम अतुल वत्स ने अस्पताल के संचालन में रुचि दिखाई और प्रस्ताव तैयार कराया, लेकिन अचानक उनका स्थानांतरण होने से मामला शांत पड़ गया। अब फिर से अस्पताल के प्रस्ताव की फाइल को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हुई है।

समाजसेवियों के बोल
हम लगातार अधिकारियों से पैरवी कर रहे हैं। हरिआई अस्पताल का प्रस्ताव शीघ्र भिजवाने के लिए 16 नवंबर को डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है, जिससे गरीब व असहाय लोगों को नेत्र चिकित्सा की सुविधा मिल सके और भवन की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

-मधुशंकर अग्रवाल, समाजसेवी


करीब 200 करोड़ की इस संपत्ति के संरक्षण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अब तक प्रशासनिक उदासीनता के कारण फाइल आगे नहीं बढ़ सकी। प्रशासन ने इस ओर कवायद शुरू की है, जो कि सराहनीय है। शासन स्तर तक जो प्रयास होंगे, वे किए जाएंगे।
-आशीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष व सदस्य, हरिआई अस्पताल ट्रस्ट


एक नजर में
क्षमता : 300 बेड
रोजाना आने वाले मरीज : 200 से 250
संचालन बंद : 2006
सुविधा : नेत्र परीक्षण व सर्जरी, मल-मूत्र, थूक व रक्त का परीक्षण।

हरिआई अस्पताल के संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें कमी-बेशी को दूर कर जल्द ही फाइल शासन को भेजी जाएगी।
-डॉ. वेदप्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed