फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hanumanji's procession with Jai Shri Ram's Jayghosh

जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली हनुमानजी की शोभायात्रा

Fri, 04 Oct 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hanumanji's procession with Jai Shri Ram's Jayghosh
जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली हनुमानजी की शोभायात्रा
विज्ञापन

जगह -जगह आरती उतार कर की पुष्पवर्षा, हनुमान वाटिका में हुई बाली वध लीला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गुरुवार की शाम को शहर के हनुमान गली स्थित हनुमान जी मंदिर से धूमधाम के साथ हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का कई जगह आरती उतारकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य मार्गो से आगरा रोड हनुमान वाटिका पहुंचने पर बाली वध की लीला का मंचन किया गया। महोत्सव संरक्षक उमाशंकर शर्मा व संयोजक डॉ.अविन शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा हनुमान गली से शुरू होकर पत्थर बाजार, गुड़िहाई बाजार, कोमल कॉम्प्लैक्स, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, हलवाईखाना, बुर्जवाला कुआ, सादाबाद गेट आदि मुख्य मार्गो से गुजरी। शोभायात्रा में भगवान गणेश, शंकर, वीर वानर, भैँरव सहित काफी झांकियां आर्कषक का केंद्र रही। इस मौके पर धार्मिक सभा के अध्यक्ष रामबहादुर यादव, पवन गौतम, मुकेश गौतम, विपिन लवानियां, देशदीपक रावत, मूला पहलवान, कृष्णा प्रधान, तपन जौहर, टीटू जैसवाल, डॉ.ललतेश शर्मा, नीरज शर्मा, अमित यादव, अनुपम श्रोती, बलराम यादव, विनोद शर्मा, ऋषि उपाध्याय, अशोक कुमार गुप्ता, विजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन

कृष्णलीला में हुई कई लीलाएं
बरसाना की गौरांग प्रेमरस माधुरी संस्थान मंडली के कलाकारों द्वारा गुरुवार को कई लीलाओं का मंचन किया गया। गोपियां गोकुल से दूध व माखन बेचने के लिए मांट जाती है। शाम तक उनका माखन दूध दही नहीं बिकता है। यमुना जी पार करने के लिए कोई नाविक नहीं मिलता है। भगवान कृष्ण नाविक के वेश में नाव लेकर आते हैं। सभी गोपियों को यमुना जी पार कराते हैं। इस लीला को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed