{"_id":"6935650c44ad7d798c00d3f0","slug":"half-yearly-examinations-of-parishadiya-vidyalaya-in-hathras-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से, परीक्षाओं की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से, परीक्षाओं की तैयारी तेज
Mon, 08 Dec 2025 03:57 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Dec 2025 03:57 AM IST
सार
परिषदीय विद्यालय में अर्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। कक्षा एक में मौखिक परीक्षा, जबकि कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित व मौखिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। जिले में 10 दिसंबर से कक्षा एक से लेकर आठ तक के छात्रों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा ली जाएगी, जबकि कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की लिखित व मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं होंगी। विद्यालयों को प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षा व्यवस्था और मूल्यांकन से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने के लिए बीईओ कार्यालयों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि अब 10 दिसम्बर से परीक्षाएं कराए जाने की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन