{"_id":"6940758acc4b1d03b108c0e9","slug":"half-yearly-examinations-of-council-schools-are-over-hathras-news-c-56-1-hts1003-141751-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं खत्म
Tue, 16 Dec 2025 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षाओं का सोमवार को समापन हो गया। परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू हुई थीं। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसी माह के भीतर परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे।
कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा ली गई, जबकि कक्षा दो से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की लिखित एवं मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं हुईं। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करना और उनकी सीखने की क्षमता को परखना रहा। जिले के करीब 1,200 परिषदीय विद्यालयों में आयोजित इन परीक्षाओं में लगभग 1.10 लाख बच्चों ने भाग लिया।
परीक्षा के लिए विद्यालयों में सभी व्यवस्थाएं की गईं थीं और शिक्षकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मूल्यांकन के बाद प्राप्त परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों की कमजोरियों और मजबूती का विश्लेषण किया जाएगा। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि इसी माह बच्चों को उनके परिणाम बता दिए जाएंगे। कमजोर बच्चों को वार्षिक परीक्षा तक मजबूत करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए जाएंगे।