{"_id":"67faa1274a63bc3b900dfdfd","slug":"hailstorm-occurred-late-at-night-in-hathras-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: देर रात हुई ओलावृष्टि, 10 मिनट गिरे ओले, सड़क पर बिछी सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: देर रात हुई ओलावृष्टि, 10 मिनट गिरे ओले, सड़क पर बिछी सफेद चादर
Sat, 12 Apr 2025 10:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:51 PM IST
सार
एकाएक ओले गिरने से शहर में सड़कों पर भगदड़ मच गई। करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। लगातार तीन दिन से आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए हैं।
विज्ञापन
सड़क पर पड़े ओले
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले में 11 अप्रैल को आई तेज आंधी और बारिश से हुए नुकसान से लोग उबरे भी नहीं थे कि 12 अप्रैल की रात को फिर तेज आंधी व बारिश के साथ ओलावृष्टि हो गई। हाथरस और मुरसान क्षेत्र में रात करीब नौ बजे ओलावृष्टि हो गई। नजारा ऐसा था कि सड़कों पर हर तरफ ओलों की सफेद चादर बिछ गई।
विज्ञापन
एकाएक ओले गिरने से शहर में सड़कों पर भगदड़ मच गई। करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। लगातार तीन दिन से आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से गर्मी के तेवर ढीले पड़ गए हैं। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम के इस रुख ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उनकी गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इधर, 11 अप्रैल की रात को सहपऊ क्षेत्र के गांव खाेंड़ा, मढ़ाका, नगला विसी, नगला प्राण, नगला रमजू, नगला मया और नगला परसौना में करीब पांच मिनट तक ओले गिरे थे। किसानों का कहना है कि 10 अप्रैल को क्षेत्र में आई हल्की बारिश से गेहूं की बालियां गीली हो गई थीं। गेहूं निकालने में अब उनको अधिक समय लगेगा। सादाबाद व सहपऊ क्षेत्र के करीब 150 से अधिक गांवों के लोगों ने अंधेरे में रात गुजारी।
विज्ञापन