फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ha Tharas: Police search for the remaining accused in the famous video episode,

हाथरस: बहुचर्चित वीडियो प्रकरण में शेष आरोपियों की पुलिस को तलाश, दबिशें

Sat, 07 Dec 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ha Tharas: Police search for the remaining accused in the famous video episode,
वीडियो प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश में दबिशें
विज्ञापन

डीएम ने खुद दर्ज कराया था मुकदमा, विहिप जिलाध्यक्ष भी हैं नामजद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बहुचर्चित वीडियो प्रकरण में शेष आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस इनकी तलाश में दबिशें दे रही है। इस मामले में विहिप के जिलाध्यक्ष के नामजद होने की वजह से राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के हाथ एक वीडियो लगा था। इसमें लुधियाना का एक होजरी व्यापारी करन दुआ यह कह रहा था कि परिषदीय स्कूलों में स्वेटर आपूर्ति के टेंडर के बदले डीएम को 20 तोले सोना, एक इनोवा क्रिस्टा कार और एक एफडी दी गई है। इस मामले में डीएम ने खुद मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें लुधियाना के इस व्यापारी के अलावा विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार, अनुपम अग्रवाल और भरत सपड़िया को भी नामजद किया था।
विज्ञापन

लुधियाना के होजरी व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसकी अगले दिन जमानत भी हो गई थी, लेकिन अन्य शेष आरोपी अभी भी फरार हैं। मुरसान कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश का कहना है कि इसमें दबिशें जारी हैं। विहिप के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना था कि उन्होंने वीडियो खुद बनाई थी और इस आशय से बनाई थी कि घटिया स्वेटर की आपूर्ति को लेकर जांच कराई जा सके। पूरे प्रकरण में अभी राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed