फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ha Tharas: Beneficiaries of PM Samman Nidhi will get credit card facility

हाथरस: पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों को मिलेगी क्रेडिट कार्ड की सुविधा

Wed, 12 Feb 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ha Tharas: Beneficiaries of PM Samman Nidhi will get credit card facility
पीएम सम्मान निधि के लाभार्थियों को मिलेगी क्रेडिट कार्ड की सुविधा
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ डीएम ने की बैठक, दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को केसीसी से आच्छादित करने के संबंध में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में डीएम ने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जानी है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत सभी लाभार्थी कृषक अपने-अपने बैंक शाखा जहां से उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे लाभार्थी कृषक जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड पहले से उपलब्ध है। उनको भी आवश्यकता अनुसार एवं नियमानुसार ऋण सीमा वृद्धि की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे लाभार्थी कृषक जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड है और वह निष्क्रिय है। ऐसे कृषक अपने किसान क्रेडिट कार्ड को नियमानुसार सक्रिय कराते हुए नई ऋण सीमा का निर्धारण करा सकते हैं। ऐसे लाभार्थी जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं है वे कृषक अपनी खतौनी एवं बोई जाने वाली फसलों के विवरण के साथ नए किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत कराने के लिए बैंक में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए निर्धारित प्रोफार्मा पर सूचना भरा कर कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को जनपद के पीएम किसान योजना कृषकों की सूची कृषकों के नाम, पिता का नाम, निवासी ग्राम, तहसील, ब्लाक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम, ब्रांच का नाम व मोबाइल नंबर सहित सूचना जनपद के अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों द्वारा पीएम किसान योजना के लाभार्थी कृषकों की बैठक कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी उपलब्ध कारने के साथ किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व जेपी सिंह, रीजनल मैनेजर आर्यावर्त्त ग्रामीण बैंक, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, उप निदेशक कृषि एचएन सिंह तथा बैंर्कस एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed