फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gym itself is not fit in the standard arena

Hathras News: मानक के अखाड़े में खुद ही तंदुरुस्त नहीं हैं जिम

Wed, 05 Jul 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 05 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gym itself is not fit in the standard arena
शहर के एक जिम में कसरत करते युवा। संवाद - फोटो : samvad
जिले में पिछले कुछ समय में जिम का कारोबार तेजी से बढ़ा है। इसकी वजह युवाओं में लगातार बढ़ता सिक्स पैक बनाने का क्रेज है। हैरानी की बात है कि जिले में शहर से देहात तक करीब 200 जिम चल रहे हैं, लेकिन खेल विभाग में किसी का भी पंजीकरण नहीं है। मानक की बात तो दूर की रही, इन जिम में प्रशिक्षित ट्रेनर भी नहीं हैं। इस कारण युवा बिना किसी देखरेख के व्यायाम करके चले जाते हैं।
विज्ञापन




समय बदलने के साथ ही युवाओं में जिम का खासा क्रेज बढ़ा है। फिल्मी सितारों को देखकर युवा सिक्स पैक बनाने में जुटे हैं। यहां शहर से लेकर देहात तक करीब 200 जिम संचालित हैं। कुछ जिम छोटे स्तर पर तो कुछ जिम बडे़ स्तर पर चलाए जा रहे हैं मगर इन जिम में मानक का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन




हैरानी की बात यह है कि किसी भी जिम का क्रीड़ा विभाग में कोई पंजीकरण नहीं हैं। इस कारण क्रीड़ा विभाग के पास कोई आंकड़ा नहीं है, जबकि पंजीकरण के दौरान जिम संचालक को प्रशिक्षित प्रशिक्षक, जिम स्थापित एरिया, पार्किंग एरिया, प्रॉपर हवा-पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां तक कि पंजीकरण के दौरान वार्षिक शुल्क भी जमा किया जाता है। जिम को लेकर पहले भी कई आदेश जारी हुए और अब नया भी जारी हो गया है, जिसमें 15 हजार रुपये की फीस जमा कर पंजीकरण किया जाता है। जिले में किसी ने पंजीकरण नहीं कराया है न ही किसी विभाग से कोई एनओसी ली है। स्वयं के मानकों और इच्छा अनुसार चला रहे हैं। संवाद






जिले में अभी तक किसी भी जिम संचालक ने पंजीकरण नहीं कराया है। जल्द ही सभी जिम का निरीक्षण कर मानक को देखा जाएगा। बिना पंजीकरण के चल रही जिम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed