{"_id":"66142b764f284c61130c5926","slug":"gurugram-loving-couple-taken-away-by-haryana-police-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पति-पत्नी बताकर किराये पर रह रहे गुरूग्राम के प्रेमी युगल, हरियाणा पुलिस ले गई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पति-पत्नी बताकर किराये पर रह रहे गुरूग्राम के प्रेमी युगल, हरियाणा पुलिस ले गई साथ
Mon, 08 Apr 2024 11:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:08 PM IST
सार
एक युवक और युवती कुछ दिनों पहले हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के एक इलाके में किराये के मकान में रहने के लिए पहुंचे। प्रेमी-युगल ने खुद को पति-पत्नी बताया। प्रेमी-युगल को हरियाणा के गुरुग्राम की पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
प्रेमी युगल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस शहर के एक मकान में किराये पर रह रहे गुरुग्राम के युवक-युवती को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई। दोनों यहां पति-पत्नी बनकर रह रहे थे।
विज्ञापन
एक युवक और युवती कुछ दिनों पहले कोतवाली सदर क्षेत्र के एक इलाके में किराये के मकान में रहने के लिए पहुंचे। प्रेमी-युगल ने खुद को पति-पत्नी बताया था। 8 अप्रैल को इस प्रेमी-युगल की तलाश के हरियाणा के गुरुग्राम की पुलिस कोतवाली सदर पहुंची। पुलिस ने इस प्रेमी युगल की तलाश के लिए कोतवाली पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
पुलिस प्रेमी युगल के ठिकाने पर पहुंच गई। हरियाणा पुलिस युवक और युवती को अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि यह दोनों युवक-युवती गुरुग्राम से आए हैं। इस मामले में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन