{"_id":"5d2e12ef8ebc3e6cd5066a22","slug":"guru-poojan-hathras-news-ali208501532","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय--
विज्ञापन
बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियौ बताय...
गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का किया पूजन, विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम, किया प्रसाद वितरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गुरु पूर्णिमा पर्व के मौके पर मंगलवार को गुरु पूजन की शहर में धूम रही। शहर में कई धार्मिक विद्वानों के यहां सुबह से ही उनके शिष्यों की भीड़ शुरू हो गई। शिष्यों ने चली आ रही परंपरा के तहत अपने गुरुओं के माथे पर तिलक कर उनकी पूजा की। गुरुओं ने अपने शिष्यों को टीका लगाकर कलावा बांधकर आशीर्वाद दिया। शहर के मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा पर महोत्सव की धूम रही।
शहर के ओसवाल चौक निकट खाई स्थित विद्वान सीपूजी महाराज के घर सुबह से ही उनके शिष्यों का आना शुरू हो गया। शिष्यों ने आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। टीका लगाकर शुभ आशीर्वाद लिया। डिब्बा गली उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के आवास पर गुरु पूजा कार्यक्रम हुआ। शिष्यों ने तिलक लगाकर पूजन किया। मालिन गली स्थित स्व. पं. सुरेशचंद्र मिश्र के आवास पर उनके चित्र पर शिष्यों ने माला पहनाई और आरती उतारी।
सुरेश चंद्र गौड़ का भी शिष्यों ने पूजन कर आशीर्वाद लिया। आगरा रोड स्थित राधाकृष्ण कृपा भवन पर योगीराज रामकृपाल दास महाराज का शिष्यों ने तिलक कर आरती उतार, माला पहनाकर पूजन किया। मुरसान गेट स्थित श्रीराधेश्याम उदासीन आश्रम पर रमन मुनि उदासीन का शिष्यों ने पूजन कर आशीर्वाद लिया। अलीगढ़ रोड गायत्री पीठ पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। आने वाले शिष्यों को प्रसादी दी गई। रविकुंज स्थित विनोद गुरूजी का शिष्यों ने पूजा अर्चना कर अशीर्वाद लिया। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी गुरुओं का आशीर्वाद लिया। विभिन्न स्थानों पर इस मौके पर राजेश उपाध्याय, अनिल शर्मा, जगदीश शर्मा, पवन गौतम, बृजेश मिश्र, देवेश चंद्र मिश्र, अनिल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।