फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gulshan claims he was in a love relationship with Kalpita for five years and had married her

Hathras News: गुलशन का दावा, पांच साल से थे कल्पिता से प्रेम संबंध, कर चुका था शादी

Sat, 28 Jun 2025 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gulshan claims he was in a love relationship with Kalpita for five years and had married her
डीएम के चालक की बेटी कल्पिता शर्मा की हत्या के आरोपी गुलशन ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मीडिया को बयान दिया है कि उसके कल्पिता के साथ पांच साल से प्रेम संबंध थे और वह शादी भी कर चुके थे। इसी बीच वह एक और लड़के से भी बात करने लगी थी। जिसकी वजह से हत्या की।
विज्ञापन


उसके इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह हत्यारोपी का बयान है, पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता,जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


कल्पिता की हत्या के मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ लुक्का को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम थाना सादाबाद क्षेत्र में मुठभेड़ में उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह बाइक से मथुरा हाईवे से सलेमपुर रोड से होकर सादाबाद की ओर आ रहा था। इस दौरान उसके दोनों पैर में पुलिस की गोलियां लगी थीं, मुठभेड़ में एक सिपाही भी प्रिंस में गोली लगने से घायल हो गया था। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उसने मीडिया को अपने और कल्पिता के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





आखिर कल्पिता को किसने गोली मारी थी, नहीं सुलझी गुत्थी
इस हत्या में सबसे पहले गिरफ्तार नवीन ने पुलिस को बताया था कि गुलशन ने कल्पिता को गोली मारी थी। बाद में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों अभिषेक और भारत को गिरफ्तार किया। उन्होंने भी पुलिस को यही बताया कि गोली गुलशन ने मारी थी। गुलशन अगर चूक जाता तो अभिषेक को गोली मारनी थी। गुलशन का कहना है कि गोली अभिषेक ने मारी थी। कल्पिता के पिता राकेश शर्मा के घर से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर गुलशन के पास से मिली है। इससे पुलिस यह भी मान रही है कि उसका कल्पिता के घर आना जाना था। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही है।










यह था मामला

कल्पिता शर्मा की 14 जून की शाम 7.30 बजे तहसील सदर के मुख्य गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने गुलशन, उसके दोस्त नवीन, अपने बेटे की पत्नी ज्योति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो अन्य लोगों अभिषेक और भारत के नाम पुलिस जांच में सामने आए। पुलिस के अनुसार ज्योति, उसकी बुआ और बुआ के लड़के की इस घटना में कोई भूमिका सामने नहीं आ रही है। 15 जून को पुलिस ने नवीन, 20 जून को गुलशन के साथी अभिषेक और भारत को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed