फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Guddu Chaudhary became a member of the JIP for the second consecutive time from ward 16

वार्ड 16 से लगातार दूसरी बार जिपं सदस्य बने गुड्डू चौधरी

Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Guddu Chaudhary became a member of the JIP for the second consecutive time from ward 16
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड 16 से लगातार दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित होने पर सोमवार को रालोद के पूर्व बृज क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया का मथुरा रोड स्थित सौरव वाटिका में वार्ड क्षेत्र के कई गांव से आए ग्रामीण मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
गुड्डू चौधरी ने कहा कि वह वार्ड 16 की जनता ने जिस तरह उन्हें अपना प्यार देते हुए भारी मतों से विजयी बनाया है, वह उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने दावा किया कि एक जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनकी जीत जिले में ही नहीं मंडल में भी सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि वह वार्ड क्षेत्र में सर्व समाज को साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन

वार्ड के हर इलाके में समान रूप से विकास कराएंगे। यह उनकी ही जीत नहीं, बल्कि वार्ड के प्रत्येक उस मतदाता की जीत है, जिन्होंने उन्हें वोट दिए। उन्होंने वार्ड 15 की जनता का भी आभार जताया और कहा कि वार्ड की जनता ने उनकी पत्नी शशि चौधरी को भी भारी मतों से विजयी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर हरचरन सिंह महाशय, कुंजिल सिंह एडवोकेट, उदयवीर, पदम सिंह आर्य, रंधीर सिंह, भानुप्रताप सिंह, हरिओम सिंह, सनेहीलाल, रामवीर सिंह, राधाचरन पहलवान, दीपू चौधरी, श्यामवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रामसहाय, योगेश पचौरी, हरेंद्र सिंह, गौरव वार्ष्णेय, उदयवीर सिंह, सोनू चौधरी, हरिपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कलौदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed