फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   GST raid on chemical factory, stock searched

Hathras News: केमिकल फैक्टरी पर जीएसटी का छापा, खंगाला स्टॉक

Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
GST raid on chemical factory, stock searched
राज्य कर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा की टीम ने सोमवार की दोपहर को हाथरस देहात की एक केमिकल फैक्टरी पर छापा मारा। यहां बड़ी कर चोरी सामने आने की आशंका है। देर रात तक टीम जांच-पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन


अलीगढ़ रोड के गांव रुहेरी के निकट हैडकैम केमिकल नाम से फैक्टरी है। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे जीएसटी की एसआईबी मथुरा के उपायुक्त शशिभूषण त्रिपाठी अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। फैक्टरी में होली के रंग बनाने में इस्तेमाल होने वाले के अलावा अन्य कई प्रकार का केमिकल बनाया जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि इस फैक्टरी पर छापा मारने के लिए टीम की तरफ से पिछले तीन दिन से रेकी की जा रही थी।
विज्ञापन

फैक्टरी संचालक की ओर से दाखिल की गई विवरणियों में गड़बड़ी के आधार पर ऑथराइजेशन ऑफ इन्सपेक्शन और सर्च (आईएनएस)-1 जारी कर कार्रवाई की गई है। इसमें टीम ने मौके पर मिले कंप्यूटर व अन्य कागजी दस्तावेंजों की जांच की है। इसके साथ ही ऑनलाइन विवरणी दर्शाई गई माल की खरीद बिक्री के आधार पर स्टॉक की जांच की गई है। सोमवार की रात करीब आठ बजे तक छापे की यह कार्रवाई जारी थी। जांच में वाणिज्य कर अधिकारी रविंद्र त्रिपाठी, श्वेता शर्मा और अतुल कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बॉक्स,,,,,,,,,

कई अन्य फर्में पर आ सकती हैं लपेटे में

सूत्र बताते हैं कि हैडकैम केमिकल नामक फैक्टरी के परिसर में अन्य कई नामों की फर्माें के दस्तावेज मिलने की बात सामने आ रही हैं। यह भी पता चला है कि परिवार के कई लोगों के नाम से कई फर्माें का संचालन किया जा रहा है। रुहेरी के अलावा शहर के औद्योगिक आस्थान सहित कई जगह अलग-अलग फैक्टरियों का संचालन किया जा रहा है। इस आधार पर कई अन्य फर्माें के जांच की जद में आने संभावना जताई जा रही है।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बॉक्स,,,,,,,,

मुख्य द्वार पर बोर्ड न होने पर भी जुर्माना लगना तय

फैक्टरी संचालक की ओर से फैक्टरी के मुख्य द्वार पर फैक्टरी का नाम व जीएसटी नंबर आदि प्रदर्शित नहीं किया गया था। एसआईबी की ओर से इस कमी को लेकर फर्म पर अलग से जुर्माना लगाया जाना तय माना जा रहा है। हालांकि फैक्टरी संचालकों ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि बंदरों ने बोर्ड को नुकसान पहुंचाया है।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

वर्जन,,,,,,,,

टीम की ओर से हैडकेम केमिकल नामक फैक्टरी पर जांच की जा रही है। दस्तावेजों की जांच के साथ स्टॉक की गणना का काम किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कर चोरी आदि के बारे में स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।
-अनिल कुमार कनौजिया, संयुक्त आयुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा, मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed