{"_id":"5ea9a75e8ebc3e902c207ffa","slug":"gram-pradhan-s-gram-nidhi-account-close-hathras-news-ali2324938151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान अगसौली के ग्राम निधि प्रथम खाते पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान अगसौली के ग्राम निधि प्रथम खाते पर लगी रोक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ब्लॉक सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत अगसौली के ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने ग्राम प्रधान के ग्राम निधि प्रथम खाते पर रोक लगाई है। अब ग्राम निधि प्रथम खाते से धनराशि की निकासी नहीं हो सकेगी।
शासन स्तर से कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन में शौचालयों के निर्माण सहित कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन की छूट दी गई है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि योजनाओं के समीक्षा के दौरान सामने आया कि ग्राम पंचायत अगसौली में योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जा रही है। एनओएलबी के तहत अभी तक 25 शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया, जबकि इस संबंध में कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। साथ ही सामान्य निधि खाते में भी धनराशि जमा नहीं कराई गई है। इन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान अगसौली के ग्राम निधि प्रथम के खाते पर रोक लगा दी है।