फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gram Panchayat adhikari suspended due to irregularities

Hathras News: डीपीआरओ ने की कार्रवाई,अनियमितताओं में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Thu, 27 Feb 2025 06:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 06:01 PM IST
सार

डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायत शंकरपुर का चार्ज संबंधित पंचायत सचिव को उपलब्ध नहीं कराया है और ग्राम पंचायत के अभिलेखों को नियम विरुद्ध तरीके से अपने कब्जे में रखा हुआ है।

विज्ञापन
Gram Panchayat adhikari suspended due to irregularities
ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस के ब्लॉक हसायन में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वरचंद्र को विभिन्न अनियमितताओं के चलते जिला पंचायतराज अधिकारी ने निलंबित कर दिया हे। उन्हें एडीओ पंचायत मुरसान के कार्यालय से संबद्ध किया गया। उन पर लगे आरोपों की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी सासनी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन


डीपीआरओ ने पत्र के माध्यम से कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने हसायन से स्थानांतरण होने के बावजूद ग्राम पंचायतों का चार्ज हस्तांतरित नहीं किया है। तैनाती वाली ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य नहीं किया है। निराश्रित गोवंश को गो आश्रय स्थल तक नहीं पहुंचाया है। शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरती जा रही है और स्पष्टीकरण का समय से जवाब नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायत शंकरपुर का चार्ज संबंधित पंचायत सचिव को उपलब्ध नहीं कराया है और ग्राम पंचायत के अभिलेखों को नियम विरुद्ध तरीके से अपने कब्जे में रखा हुआ है। उन्होंने ग्राम पंचायत बसई बावस व नगरिया पट्टी देवरी की खराब वित्तीय प्रगति के संबंध में जारी नोटिस का स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed