फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Achievements of the Government counted in the BJP Enlightenment Conference

महासंपर्क अभियान: भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन में गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बनाई रणनीति

Tue, 20 Jun 2023 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 20 Jun 2023 12:25 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में भारत उन्नति के साथ गौरव के भी पायदान चढ़ता जा रहा है। विकसित देश की ओर बढ़ते हुए आज विश्वगुरु बनने की ओर भी अग्रसर है।

विज्ञापन
Achievements of the Government counted in the BJP Enlightenment Conference
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

अग्रसेन सेवा सदन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे महासंपर्क अभियान के तहत लोकसभा क्षेत्र स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं सिर्फ आम जनता को समर्पित हैं।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में भारत उन्नति के साथ गौरव के भी पायदान चढ़ता जा रहा है। विकसित देश की ओर बढ़ते हुए आज विश्वगुरु बनने की ओर भी अग्रसर है। जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सभी देश विरोधी ताकतें उनके खिलाफ एकजुट हो रही हैं। ऐसे में सभी प्रबुद्धजनों का यह नैतिक दायित्व बनता है कि जनता को बताएं कि देश की उन्नति और सम्मान के लिए आज देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की सख्त आवश्यकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में हरीशंकर राना, प्रीती चौधरी, सुनील गौतम, डाॅ.मथुरा प्रसाद गौतम, पवन रावत, विष्णु बघेल, मीरा माहेश्वरी, नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, सुनीता वर्मा, मोहित बघेल, भीकम सिंह चौहान आदि मौजूद थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed