{"_id":"67521782e639080081002cd5","slug":"government-wants-to-sell-airport-to-adani-suman-hathras-news-c-56-1-sali1016-123599-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा: सांसद रामजीलाल सुमन ने लगाए आरोप, बोले- हवाई अड्डों को अदाणी को बेचना चाहती है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा: सांसद रामजीलाल सुमन ने लगाए आरोप, बोले- हवाई अड्डों को अदाणी को बेचना चाहती है सरकार
Fri, 06 Dec 2024 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:43 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में संसद ने ये कानून बनाया था कि अगर सरकार किसानों की भूमि का अधिग्रहण करेगी तो उनको सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
राज्यसभा में सांसद रामजीलाल सुमन
- फोटो : स्वयं
विस्तार
राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार हवाई अड्डों को अदाणी को बेचना चाहती है।
विज्ञापन
राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक (2024) पर बोलते हुए सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि सरकार हवाई अड्डों को अदाणी को बेचना चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में संसद ने ये कानून बनाया था कि अगर सरकार किसानों की भूमि का अधिग्रहण करेगी तो उनको सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। जगह-जगह किसान मुआवजे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जेवर हवाई अड्डे का काम बहुत तेजी से चल रहा है। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें पहले चरण का तो मुआवजा मिल गया है, लेकिन अभी तक दूसरे और तीसरे चरण का मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन हवाई अड्डों के निर्माण के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है, वहां तत्काल मुआवजा दिया जाए।