{"_id":"60e34e7e8ebc3e900f39480f","slug":"government-should-give-relief-package-to-the-teachers-without-finance-or-withdraw-the-state-award-hasayan-news-ali2673614119","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहिन शिक्षकों को राहत पैकेज दे या राज्य पुरस्कार वापस ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहिन शिक्षकों को राहत पैकेज दे या राज्य पुरस्कार वापस ले सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोरोना महामारी के दौरान वित्तविहीन कॉलेज काफी दिनों से बंद पड़े हैं। लेकिन, सरकार की ओर से कोई भी राहत पैकेज शिक्षकों को नहीं दिया गया। इसको लेकर वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष आरपी शर्मा ने दो वर्ष पहले मिले राज्य पुरस्कार को वापस करने और स्कूल कॉलेजों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
आरपी शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे शिक्षकों ने ज्ञापन के जरिये मांग की कि सरकार राज्य पुरस्कार को अपने किसी प्रतिनिधि से वापस मंगा ले। उन्होंने कहा कि जब से स्कूल-कॉलेजों को बंद किया गया तब से लेकर अब तक शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मगर अभी तक सरकार ने कोई भी राहत पैकेज नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार स्कूलों को खोलने के आदेश भी जारी कर सहयोग करे। मौके पर आरपी शर्मा, नरेश चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, नीरज धनगर, सतीश कुमार, अनिल कुमार मौजूद थे।