फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Government procurement centers charged with recovery in the name of weight

Hathras News: सरकारी क्रय केंद्र पर तौल के नाम पर वसूली का आरोप

Mon, 17 Nov 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Government procurement centers charged with recovery in the name of weight
कस्बे की अनाज मंडी स्थित सरकारी क्रय केंद्र पर किसानों ने बाजरा, मक्का और धान की तौल के नाम पर उत्पीड़न व वसूली का आरोप लगाया है। की जा रही है। जबकि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए बैठैं हैं।
विज्ञापन

भाकियू (भानु गुट के युवा) जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने इसे किसानों के साथ ज्यादती बताते हुए कहा कि क्रय केंद्रों पर चल रही वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उच्चाधिकारियों से तत्काल जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भ्रष्टाचार और किसान उत्पीड़न नहीं रुका, तो संगठन उग्र आंदोलन शुरू करेगा। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर किसानों की उपज खरीदने में टालमटोल की जाती है, जबकि व्यापारियों का बाजरा पहले खरीदा जाता है। कई किसानों को हफ्तों बाद की तिथि देकर वापस लौटा दिया जाता है, जिससे वे कम दामों में फसल बेचने को मजबूर होते हैं। किसानों का कहना है कि घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्र का एक कर्मचारी किसान से रुपये मांगता नजर आ रहा है। इस मामले में केंद्र प्रभारी बबिता कुशवाह का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि किसी कर्मचारी द्वारा रुपये मांगने की बात सत्य पाई गई, तो जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मामले में उन्हें शिकायत मिली है। वह स्वयं क्रय केंद्र पर पहुंचकर स्थिति की जांच करेंगे और यदि अनियमितताएं सामने आईं तो दोषी कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - हरिश्चंद्र, एसडीएम गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed