फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Government House Building on the eve of Republic Day

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जगमगाए सरकारी भवन

Sat, 26 Jan 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 26 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Government House Building on the eve of Republic Day
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजा सादाबाद तहसील का भवन। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद/हाथरस। गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरा नगर सज गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कई सार्वजनिक इमारतों सहित सभी सरकारी दफ्तर रंगबिरंगी झालरों से जगमगा उठे। चौक चौराहे भी तिरंगे झंडे से सजे दिखाई दिए। स्कूलों कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पुलिस भी गणतंत्र दिवस को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटी रही।       
विज्ञापन


गौरतलब हो कि आज पूरा देश संविधान की वर्षगांठ मनाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर नगर के लोगों में भी विशेष उत्साह रहा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सादाबाद तहसील को दुल्हन की तरह सजाया गया। रंगबिरंगी झालरों से सजी तहसील काफी आकर्षक लग रही थी। एसडीएम ज्योत्स्ना बंधु ने भी देर शाम तक तहसील पर गणतंत्र दिवस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, पीआरवी 1110 की गाड़ी को फूल मालाओं से सजाया गया।
विज्ञापन


यह गाड़ी गणतंत्र दिवस पर जिले पर होने वाली परेड में शामिल होने के लिए रवाना हो गई। इसके अलावा बीआरसी स्थित इंग्लिश मॉडल प्राइमरी स्कूल में भी गणतंत्र दिवस से पूर्व रिहर्सल जारी रहा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकमों की तैयारी की। सादाबाद ब्लाक और नगर पंचायत दफ्तर को भी फूलमालाओं और रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। गणतंत्र दिवस की छटा से पूरा नगर दमक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed