फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gosevaks jammed the pond intersection, created ruckus at DM's residence

Hathras News: गोसेवकों ने तालाब चौराहे पर लगाया जाम, डीएम आवास पर किया हंगामा

Wed, 21 Jun 2023 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Gosevaks jammed the pond intersection, created ruckus at DM's residence
तालाब चौराहे पर जाम लगाते गोरक्षकों को समझाते कोतवाली प्रभारी।  संवाद - फोटो : samvad
घायल गोवंश को उपचार नहीं मिलने से आक्रोशित गोसेवक उसे गाड़ी में डालकर मंगलवार रात सादाबाद से जिला मुख्यालय ले आए और तालाब चौराहे की सर्विस रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कर जाम खुलवाया तो वह उसे लेकर जिलाधिकारी आवास पर पहुंच गए और आवास के बाहर हंगामा किया। करीब डेढ़ घंटे तक शहर में हंगामा चलता रहा। डीएम आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीएम के जांच और कार्रवाई के आश्वासन पर यह शांत हुए।
विज्ञापन





पिछले दिनों सादाबाद में एक गोवंश घायल हो गया था, गोसेवकों ने इसकी सूचना पशुचिकित्सक को दी। विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के जिला सह संयोजक सचिन दीक्षित ने आरोप लगाया कि उपचार के लिए पशु चिकित्सक खुद नहीं पहुंच रहे हैं। अपनी जगह किसी और को उपचार के लिए भेज रहे हैं। उन्होंने सीवीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के पशु चिकित्सकों का वेतन सीवीओ के इशारे पर निकल रहा है। चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन






गोसेवक सादाबाद से घायल गोवंश को लेकर तालाब चौराहा पर ले आए। जाम की सूचना मिलते ही थाना सदर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा व थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद घायल गोवंश को लेकर ये डीएम आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम आवास पर गोसेवकों के पहुंचने की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल भी वहां पहुंच गया। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलने पहुंचा।इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सक न पहुंचने को लेकर गो रक्षक इकट्ठे हुए थे। उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया गया।








-सादाबाद में घायल हुए गोवंश के पैर का ऑपरेशन करने की बात ये लोग कह रहे थे। इनका कहना है कि चिकित्सकों ने उपचार के लिए सही से रिस्पांस नहीं किया।इसे लेकर मामले की जांच की जाएगी। पशु पालन विभाग की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

अर्चना वर्मा, डीएम ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed