{"_id":"666305cb4b938c3cc504c962","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-play-school-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्ले स्कूल का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी, तीन दिन पहले ही हुआ था विद्यालय का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्ले स्कूल का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी, तीन दिन पहले ही हुआ था विद्यालय का उद्घाटन
Fri, 07 Jun 2024 06:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 06:36 PM IST
सार
प्ले स्कूल का उद्घाटन तीन दिन पहले हुआ था। चोर स्कूल का ताला तोड़कर एक टेंट का कूलर, एक एयरकंडीशनर, दो बैटरी एवं इन्वर्टर एवं स्कूल के गल्ले में रखे 20 रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
प्ले स्कूल में चोरी के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : स्वयं
विस्तार
चोरों ने 6 जून की देर रात सासनी कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर प्ले स्कूल का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। तीन दिन पहले ही स्कूल का उद्घाटन हुआ था। स्कूल संचालक ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी से चंद कदम की दूरी पर जलेसर रोड स्थित रघुनाथपुरम में मयंक माहेश्वरी पुत्र कमल माहेश्वरी निवासी गोपाल नगर ने तीन दिन पहले किड्स जोन प्ले स्कूल खोला था, जिसका उद्घाटन विधायक ने किया था। स्कूल संचालक मयंक माहेश्वरी ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वह 6 जून की देर शाम स्कूल को बंद कर घर चले गए। 7 जून की सुबह स्कूल खोलने घर से आए तो गेट का ताला खुला देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
पीड़ित स्कूल संचालक ने बताया कि चोर स्कूल से एक टेंट का कूलर, एक एयरकंडीशनर, दो बैटरी एवं इन्वर्टर एवं स्कूल के गल्ले में रखे 20 रुपये चोरी कर ले गए। चोर कुछ महीने पहले आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित जैन पेट्रोल पंप के पास एक गोदाम से ई रिक्शा की बैटरी चोरी कर ले गए, लेकिन पुलिस आज तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन