फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gomti Express runs in new collage after seven months

सात महीने बाद नए कलेवर में दौड़ी गोमती एक्सप्रेस 

Fri, 08 Jun 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 08 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gomti Express runs in new collage after seven months
गोमती एक्सप्रेस - फोटो : Amar Ujala
 सात महीने बाद गोमती एक्सप्रेस नए कलेवर में शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब जब हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंची तो रेल यात्रियों की खुशी साफ दिखाई दी। सात महीने पहले कोहरे और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ट्रेन को 22 जून तक के लिए निरस्त किया गया था।
विज्ञापन


गोमती का संचालन रद किए जाने से हाथरस जंक्शन स्टेशन समेत करीब 15 रेलवे स्टेशनों से लखनऊ से दिल्ली तक सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हाथरस जंक्शन पर रुकने वाली चंद गाड़ियों में गोमती अहम है। यहां से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कोई और ट्रेन नहीं है। हालांकि 22 जून से पहले ही गोमती का संचालन शुरू होने की खबर से यात्रियों में खुशी की लहर थी। शुक्रवार आठ जून को प्लेटफार्म पर तमाम यात्री केवल नए रंग-रूप में सजी-धजी ट्रेन को देखने पहुंचे। हर किसी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन


खाना बनाते समय गैस लीकेज से लगी आग, दंपती झुलसे

हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में शुक्रवार दोपहर को खाना बनाते समय गर्भवती महिला झुलसकर घायल हो गई। उसे बचाने की कोशिश में उसके पति भी झुलस गए। डॉक्टरों के मुताबिक महिला सात महीने की गर्भवती है। 21 वर्षीय माया पत्नी राहुल अपने घर पर दोपहर का खाना बना रही थी। तभी चूहों द्डवारा कुतर दी गई पाइप से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। आग की लपटों में घिरी माया को बचाने के लिए उसके पति राहुल दौड़े तो वह भी आग की चपेट में आ गए। आसपास लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों की गिरफ्तारी को एसपी से मिले

हाथरस। राजकुमारी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी बिजाहरी, सासनी, नाहर सिंह पुत्र छीतरमल निवासी हडैला, मुरसान ने एसपी से मिलकर मुरसान क्षेत्र के गांव दाऊदा के ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। आरोपियों ने फर्जी बीमा पॅालिसी के जरिए मुरसान, सासनी समेत जिलेभर के सैकड़ों लोगों को लाखों का चूना लगाया है। मुरसान पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। वहीं आरोपी ठगी के शिकार लोगों को धमका रहे हैं। एसपी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed