फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Going to marry the young man killed in the accident, three injured

शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत, तीन घायल

Wed, 01 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 01 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Going to marry the young man killed in the accident, three injured
केवलगढ़ी पर सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बागला संयुक्त चिकित्सालय में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढ़ी में मंगलवार देर रात एक कार ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में कार में सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सादाबाद के आनंद नगर इलाके के निवासी सलीम पुत्र बहीर, अमित पुत्र रामकिशन, विवेक पुत्र विक्रम, लाला पुत्र सुनहरी लाल और बिट्टू गांव कपूरा में एक शादी में शिरकत करने कार से जा रहे थे। रात करीब 12 बजे केवलगढ़ी के पास उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रैक्टर से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसा काफी जबरदस्त था। आसपास से ग्रामीण मौके के लिए दौड़ पड़े। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चंदपा पुलिस ने घायलों को कार से निकाला। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने 35 वर्षीय सलीम को मृत घोषित कर दिया। सलीम की मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम छा गया। अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर, इस मामले में चंदपा पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार का कहना है कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस को केवल क्षतिग्रस्त कार ही मिली थी। कार की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी ट्रैक्टर से जा भिड़ी थी। मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

सादाबाद में दो हादसों  में पांच लोग घायल
क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों में हादसों में पांच लोग घायल हो गए। बरेली के थाना देवरनियां के गांव खेड़िया कल्याणपुर निवासी अशरफ खां पुत्र रसीद खां अपने साथी पुरखान पुत्र नत्थू खां के साथ आलू लेने के लिए खंदौली से जलेसर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम गुरसौटी के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी और इसके बाद सामने से आ रहे ट्रक ने भी ट्रैक्टर-ट्रॉली मे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में अशरफ तथा पुरखान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे मे ले लिया तथा कैंटर चालक तथा ट्रक चालक ट्रक सहित भागने मे सफल रहे।  

दूसरी ओर थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर निवासी शंभू पुत्र उदयभान सिंह बुधवार की शाम करीब 6 बजे अपने गांव से इगलास के लिए अपनी ऑल्टो कार से बारात में जा रहे थे। उनकी कार में गांव की राधा पत्नी कालीचरन, हाकिम पुत्र रेशम सिंह बैठे हुए थे। जैसे ही उनकी कार बंबे के निकट पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियों के चालक ने उनकी कार मे टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑल्टो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना स्थल से गुजर रहे उपजिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सूचना कोतवाली प्रभारी को दी और मौके पर घायलों को लोगों की मदद से कार से निकलवाया। घायलों को पुलिस सीएचसी पर उपचार के लिए ले गई। राधा की हालत ज्यादा गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।


 जबकि अन्य दोनों का उपचार सीएचसी पर जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed