फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   God awakened with worship at home

घर घर में पूजा अर्चना के साथ जगाए देव

Sat, 09 Nov 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
God awakened with worship at home
हाथरस में देवोत्थान एकादशी से पर पूजा के लिए गन्ना व अन्य सामग्री खरीदते लोग। - फोटो : HATHRAS
उठो देव, जागो देव, से गूंजी बृज की देहरी
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया देवोत्थान एकादशी का पर्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। देवोत्थान एकादशी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो गई। महिलाओं ने घरों के आंगन में गेरू और खड़िया से रंगोली सजाई। सूप बजाकर उठो देव, जागो देव का आह्वान किया। गन्ने से चौकी सजाकर सिंघाड़े, फूलमाला और फलों से भगवान विष्णु की पूजा की गई। सुबह लकड़ी की चौकी के चारों ओर गन्ना बांधकर उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा अथवा चित्र को विराजमान किया गया। तदुपरांत भगवान विष्णु की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की गई।
शादी विवाह की रही धूम
हाथरस। देवोत्थान एकादशी से सहालग की शुरुआत हो गई। देवोत्थान एकादशी के दिन बैंड बाजा और बारात की धूम रही। शुक्रवार को शहर की सभी धर्मशालाएं गेस्ट हाउस शादी के लिए बुक रहे। शहर से लेकर देहात तक शादी समारोह की धूम रही। इस दौरान बराती शहर की सड़कों पर नाचते गाते दिखे। धर्मशाला गेस्ट हाउस शादी समारोह के चलते सजे हुए दिखे।
विज्ञापन

गन्ने अन्य पूजन सामग्री की हुई बिक्री
हाथरस। देवोत्थान एकादशी के मौके पर बाजार में गन्ने की जमकर बिक्री हुई। शहर के ज्यादातर चौराहों पर लोग रात्रि में गन्ने लेकर आए। सुबह से बिक्री शुरू हो गई। लोग पूजा सामग्री खरीद कर ले गए। सब्जी और फलों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों और ट्रेनों में रही काफी भीड़
हाथरस। देवोत्थान एकादशी के दिन शुक्रवार को काफी शादी समारोह की धूम रही तो ऐसे में शहर के तालाब चौराहा व अन्य मार्गों पर जाम के हालत रहे। ट्रेनों और बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। इसका फायदा डग्गेमारों ने वाहनों ने जमकर उठाया। क्षमता से अधिक सवारियां बिठाईं। देवोत्थान एकादशी के दिन शुक्रवार को काफी सहालग थी। शहर के तालाब चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ लगी रही। बसों और ट्रेनों में धक्का-मुक्की हुई। लोगों को जैसे तैसे बैठने के लिए जगह मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed