फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Gitanjali dance honored with Yash Bharti

यश भारती से सम्मानित गीतांजलि के नृत्य ने मन मोहा

Sun, 10 Sep 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 10 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gitanjali dance honored with Yash Bharti
डांस - फोटो : Amar Ujala
मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में बृज सांस्कृतिक संगीत एवं लोक नृत्य कला कार्यक्रम की देर रात तक धूम रही। शहर के लोगों ने पहली बार मेला में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय नृत्यांगना यश भारती सम्मानित गीतांजलि शर्मा का नृत्य देखा। कार्यक्रम को देखने के लिए हाथरस ही नहीं बल्कि आस पास के जिलों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


मेला पंडाल सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए पूरा खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने फीता काट व सांसद राजेश दिवाकर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी सुशील घुले ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  कमिश्नर, सांसद व विधायक का डीएम, एसपी ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


 मंच पर जब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा आईं तो दर्शकों ने उनका तालियां बजाकर अभिवादन किया। उन्होंने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान कला वृक्ष मंडल के अन्य नामी कलाकारों ने बृज वंदना, मयूर नृत्य, चरी नृत्य, बृज की लठामार होली, फूलों की होली, चरकुला नृत्य, राजस्थानी घूमर नृत्य, कालबेलिया, मंजीरा नृत्य, मटका भवई नृत्य, दीपक नृत्य, सांवरिया नृत्य किए जो लोगों को खूब पसंद आया। सुदामा लीला का मनमोहक मंचन हुआ। छप्पन भोग के दर्शन कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम, एसपी के अलावा एडीएम रेखा एस चौहान, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम अरुण कुमार, एसडीएम जय प्रकाश, एसडीएम अंजुम बी, ओसी कलेक्ट्रेट ज्योत्सना बंधु, एसडीएम सदर अमिताभ यादव का कार्यक्रम संयोजक शशिकांत गौतम व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शशिकांत गौतम, सतीश चंद्र, शीतल प्रसाद शर्मा, रविंद्र शर्मा, आनंद बिहारी, अनिल सक्सेना, राजेश अग्रवाल, सुधीर शर्मा, कुलदीप शर्मा, शीलेंद्र कुमार, संजीव राजपूत, रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ, रोहित शर्मा, मुकुट बिहारी, प्रताप सिंह, सुनील गौतम, किशन प्रसाद, चुन्नी लाल, मकसूद आलम, रतन सिंह, नागेंद्रपाल सिंह, महेश चंद्र, शिव कुमार, निरंजन, हरीश कुमार, हीरा सिंह, महेंद्र सिंह, तेज नरायन सारस्वत, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, किशोर कुमार, सौरभ सिंह, विवेक श्रोतिय सहित काफी लोग शामिल थे। कार्यक्रम संयोजक व कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शशिकांत गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed